उन्हें देखते ही पलक दोनों बंद हो गए
उन्हें देखते ही पलक दोनों बंद हो गए |
और वो मेरी नज़रों में नज़रबंद हो गए ||
बच के मेरे जी से भला जाओगे किधर तुम,
रस्ते तमाम दिल के मेरे बंद हो गए ||
अपना बनाना हमने तुझे सोचा था पहले,
अब और ज़्यादा हौसले बुलंद हो गए ||
कहते थे न आज़माना अपनी 'नज़र' को तुम,
घट कर चाहने वाले तेरे चंद हो गए ||
तारीख़ : 31-March-1997
और वो मेरी नज़रों में नज़रबंद हो गए ||
बच के मेरे जी से भला जाओगे किधर तुम,
रस्ते तमाम दिल के मेरे बंद हो गए ||
अपना बनाना हमने तुझे सोचा था पहले,
अब और ज़्यादा हौसले बुलंद हो गए ||
कहते थे न आज़माना अपनी 'नज़र' को तुम,
घट कर चाहने वाले तेरे चंद हो गए ||
तारीख़ : 31-March-1997
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें